प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिटेन ने दिया आमंत्रण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिटेन ने दिया आमंत्रण

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन जून में ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में होना है. जी-7 समूह में दुनिया की प्रमुख सात आर्थिक शक्तियां- ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका- और यूरोपीय संघ शामिल है. यह समूह कोरोनावायरस महामारी, जलवायु परिवर्तन और मुक्त व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा.

प्रेस बयान में कहा

एक प्रेस बयान में कहा गया है कि “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 से पहले भारत की यात्रा पर आ सकते हैं.” बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आना था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का म्युटेंट स्ट्रेन सामने आने के बाद उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।