शाहपुर में सम्मान अभियान के तहत बालिकाओं को सिखाये गये आत्मरक्षा के गुर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शाहपुर में सम्मान अभियान के तहत बालिकाओं को सिखाये गये आत्मरक्षा के गुर

नृत्य एवं गीत के माध्यम से किया गया जागरूकराजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देश तथा एस डी ओ पी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय गोठरिया डिंडौरी महिला सेल उपनिरीक्षक रमा अर्मो एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजकुमार साहू, शंकर लाल नामदेव ,जनपद सदस्य रामकिशोरी ठाकुर , नारायण चौबे शिवनंदन उइके प्रचार्य निर्मला अतुलकर की उपस्थिति मेंशासकीय  हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिंदु पर लाने के मद्देनजर स्कूल ग्राउंड में बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए कराटे के गुर सिखाए गए तथा बालिकाओं के द्वारा नृत्य एवं गीत के माध्यम से शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से घरेलू हिंसा के साथ होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए पेंटिग प्रतियोगिता की गई जिसमें बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की सक्रीय भागीदारी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के साथ किसी भी प्रकार की घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस द्वारा हर संभव मदद करने के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण में चित्रकला पेंटिग का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में ए,एस, आई, केशव रावत महिला प्रधान आरक्षक माया मारवी विनय वेस, राजकुमार जायसवाल , का विशेष योगदान रहा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।