शराब माफिया पर अब आबकारी विभाग के साथ होमगार्ड सैनिक भी रखेंगे नजर , आदेश जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शराब माफिया पर अब आबकारी विभाग के साथ होमगार्ड सैनिक भी रखेंगे नजर , आदेश जारी

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,गृह विभाग  के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से महानिदेशक होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा भोपाल को जारी आदेश में कहा गया है कि 400 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिकों को मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम -2016 के नियम -29 में वर्णित शर्तों के आधार पर तैनात किया गया है । आदेश के साथ जिलेवार तैनाती कि सूची भी जारी की गई है । गौरतलब है कि शराब माफिया पर कार्रवाई करने के दौरान ये बात कई बार सामने आई है कि आबकारी विभाग के पास अमला कम है जिसका फायदा शराब माफिया उठाता है और अपने इरादों में सफल हो जाता है । इसलिए शासन ने 400 होमगार्ड सैनिकों को आबकारी विभाग में तैनात कर उनकी ताकत को बढ़ाया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।