वैभव पवार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दर्शन सिंह चौधरी को सौंपी गई है । लोकेंद्र पारासर प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रहेंगे | रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी को प्रदेश प्रवक्ता से प्रदेश मंत्री की जिम्मेदार सौंपी गई है ।
वीडी की टीम में 12 उपाध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 12 उपाध्यक्ष बनाये हैं | जिनमे सांसद संध्या राय , मुकेश चौधरी , कांतदेव सिंह , योगेश ताम्रकार , सुमित्रा वाल्मीक , आलोक शर्मा सीमा सिंह , जीतू जिराती , सांसद गजेंद्र सिंह पटेल , विधायक बहादुर सिंह सोंधिया , चिंतामणि मालवीय और पंकज जोशी शामिल हैं ।
इन्हे बनाया गया प्रदेश मंत्री
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में मदन कुशवाहा , ललिता यादव , रजनीश अग्रवाल , लता वानखेड़े , प्रभुदयाल कुशवाह , राजेश पांडेय , विधायक मनीषा सिंह , नंदिनी मरावी , आशीष दुबे , राहुल कोठारी , संगीता सोनी , जयदीप पटेल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं । वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जैन कालूहेड़ा , प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर बनाए गए हैं । मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा पार्टी ने विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा की है | भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष माया नारोलिया होंगी । किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह , युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव , अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भाबर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफत वारसी बनाए गए हैं ।
