डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज24, ग्राम खाम्ही और मुड़िया कला के बीच हुई तीन बाइकों की एक साथ भिड़ंत 8 लोग हुए घायल एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
डिंडोरी के खाम्ही और मुड़िया कला गांव के बीच तीन बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 8 व्यक्ति घायल हुए हैं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुड़िया कला से डिंडोरी की ओर आ रहे बाइक सवार शराब के नशे में था जिसने डिंडोरी से मुड़िया कला की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 8 लोग घायल हुए घायलों को सूचना के बाद एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है वही पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है
