गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर ने बताया- क्रिटिकल था ब्लॉकेज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर ने बताया- क्रिटिकल था ब्लॉकेज

सौरव गांगुली को देखने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता, राज्यपाल और माकपा विधायक

कोलकाता-:आई विटनेस न्यूज़24
,बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत अभी स्थिर है. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है. उनकी तबीयत अभी स्थिर है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. वह पूरी तरह से होश में हैं. उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे. वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे'. राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है. उन्हें स्टेंट लगाया गया है.


इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, 'सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा. जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था. ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.'

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।