डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,डिंडोरी जिला चिकित्सालय में आज 31 जनवरी दिन रविवार को पाल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तेकाम ने बच्चे को दो बूँद पाल्स पोलियो की दवा पिला कर किया।इस अवसर पर CMHO डॉ आर के मेहरा,DPM विक्रम सिंग,DIO डॉ आर के डोंगरे और टी मालवीय उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरुआत कर नगर वासियो से अपील की कि इस अभियान में आगे आ कर अपने घर के नजदीकी प्लसपोलियो केंद्र में जाकर 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद दवा जरूर पिलवायें।
