डिंडौरी में शुरू हुआ कोरोना वेक्सीन का ड्राई रन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी में शुरू हुआ कोरोना वेक्सीन का ड्राई रन

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24,देशभर में आज से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया है। यह ड्राई रन देश के हर राज्य के शहरों में आयोजित किया जाएगा।

इसी तारतम्य में डिंडोरी जिला चिकित्सालय में बने ड्राई रन केन्द्र में ठहरे 25 लोगो का सफलता पूर्वक मॉकड्रिल कराया गया।और उन्हें कोविड 19 की गाइडलाईन के आधार पर सावधानी बरतने के निर्देश दिये गए।cmho डॉ आर के मेहरा ने बताया शासन के निर्धारित समय पर ड्राई रन पूरा किया गया।  इसी के आधार पर वास्तविक टीकाकरण अभियान को पूरे राज्य में अंजाम दिया जाएगा। इस ड्राई रन के दौरान कोई वैक्‍सीन इस्‍तेमाल नहीं होगी। ड्राई रन के जरिए यह टेस्‍ट किया जाएगा कि सरकार ने टीकाकरण का जो प्‍लान बनाया है, वह असल में कितना मुफीद है। इसके अलावा सरकार Co-WIN ऐप के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग को भी टेस्‍ट करेगी।
ड्राई रन के बाद क्‍या होगा?दो दिन तक ड्राई रन चलने के बाद, एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। स्‍टेट लेवल पर बनी टास्‍क फोर्स उसका रिव्‍यू करेगी। इसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को भेजी जाएगी। केंद्रीय स्‍तर पर चारों राज्‍यों में चले ड्राई रन की फाइंडिंग्‍स का फिर रिव्‍यू होगा। अगर प्‍लान में बदलाव की जरूरत महसूस हुई तो वह भी किया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो अभी के प्‍लान के हिसाब से ही जनवरी में टीकाकरण अभियान लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

टीकाकरण केंद्र तैयार होंगे

वैक्सीन के लिए मतदान केंद्र की तरह टीकाकरण केंद्र तैयार होंगे। पहले एक कमरे में टीका देने के लिए लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जहां वह अपनी बारी का इंतजार करेंगे। फिर दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। तीसरे कमरे में टीका लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे रुकवाया जाएगा, जिससे टीके से होने वाले रिएक्शन को जांचा जा सके

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।