डिंडौरी जिला अस्पताल मेंआज लगेंगी कोरोना का वैक्सीनेशन; डिंडौरी को मिली 'कोविशील्ड' वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी जिला अस्पताल मेंआज लगेंगी कोरोना का वैक्सीनेशन; डिंडौरी को मिली 'कोविशील्ड' वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

हफ्ते में 04 दिन लगेंगे टीके, रोजाना 100 लोगों का वैक्सीनेशन

डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, डिंडौरी जिला अस्पताल में भी 16 जनवरी से कोरोना के टीके लगने शुरू होंगे। चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. आरके मेहरा ने शुक्रवार को अस्पताल सभागार में प्रेसमीट कर 'कोविशील्ड' से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि फर्स्ट राउंड में जिले के लिए 6590 डोज़ प्राप्त हुई हैं। सबसे पहले जिले के 5575 हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स को टीका लगेगा। इनमें सफाई मित्र, वार्ड बॉय, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और प्राइवेट हेल्थ सेक्टर के कर्मचारी शामिल हैं। प्रेसमीट में SDM महेश मंडलोई, DPM विक्रम सिंह सहित अन्य डॉक्टर्स मौजूद रहे।डॉ. आरके मेहरा ने बताया कि शुरुआती हफ्तेभर जिला अस्पताल में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य ब्लॉक में अभियान शुरू होगा। रोजाना 100 हितग्राहियों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण हफ्ते में सिर्फ 04 दिन किया जाएगा। जिन्हें वैक्सीन दी जानी हैं, उन्हें SMS के जरिए सूचना दी जाएगी। हितग्राहियों काे आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। 'कोविशील्ड' दाहिनी बांह के ऊपरी हिस्से पर लगेगी। टीकाकरण के बाद एक घंटे तक एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम हितग्राहियों को मॉनिटर करेगी। CMHO के अनुसार, डिंडौरी को मिला वैक्सीन का स्टाॅक पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे विशेष सुरक्षा के बीच डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन सेंटर में रखा गया है। 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।