मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- स्ट्रीट वेंडर्स को मिलने वाले बैंक लोन की मंजूरी में न हो देरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- स्ट्रीट वेंडर्स को मिलने वाले बैंक लोन की मंजूरी में न हो देरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उमेश पांडे ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लागू ऋण योजनाओं की तत्परता से मंजूरी का आग्रह किया ।
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक ( मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ) उमेश पांडे ने भेंट मुख्यमंत्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लागू ऋण योजनाओं की तत्परता से मंजूरी का आग्रह किया । विशेष रूप से स्व निधि योजना , जिसे प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म - निर्भर निधि भी कहा जाता है , पर विस्तार से चर्चा हुई । साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के प्रकरणों की स्वीकृति और योजना के क्रियान्वयन के बारे में भी बातचीत हुई । मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य - स्तरीय बैंकर्स समिति की अगली बैठक में योजना के अंतर्गत राशि के वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी । मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर ना गरीबों के कल्याण की योजना है । छोटे व्यवसायी जो शहरों और गाँवों में रेहड़ी और सड़क किनारे गुमटी या ठेला लगाकर छोटा - मोटा व्यवसाय करते हैं , उन्हें आसानी से ऋण सहायता मिले , इसके लिए प्रयास बढ़ाये जायें । वर्तमान में ऐसे प्रकरणों में स्वीकृति में देरी होने की शिकायतें कुछ जिलों से प्राप्त हुई हैं । लघु व्यवसाय से जुड़े जरूरतमंद लोगों को सरलता से ऋण राशि मिले , यह प्रयास बैंक शाखा स्तर पर किया जाये । साथ ही इन हितग्राहियों से प्राप्त ऋण की अदायगी भी हो , इसके लिए सरकार और बैंक स्तर पर संयुक्त प्रयास किये जायें । इससे ऐसे हितग्राहियों को फिर से ऋण दिए जाने का आसान होगा । मुख्यमंत्री चौहान ने कहा छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाले विक्रेता , ऋण से संबंधित मापदंड के तकनीकी पहलू नहीं जानते हैं । अत : बैंक स्तर पर उनकी शिकायतों को दूर किया जाना चाहिए ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।