भ्रष्टाचार का पर्याय बनी ग्राम पंचायत धनवासी सीसी रोड पड़ी अधूरी पैसे निकल गए पूरे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भ्रष्टाचार का पर्याय बनी ग्राम पंचायत धनवासी सीसी रोड पड़ी अधूरी पैसे निकल गए पूरे

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धन वासी में एक मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों का कहना है, कि सीसी सड़क निर्माण कार्य में सरपंच नीमा परस्ते एवं सचिव ग्राम पंचायत 
धन वासी इन दोनों की मिलीभगत से सीसी सड़क निर्माण कार्यों में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है, सीसी सड़क निर्माण कार्य में शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई है, आधी अधूरी सीसी सड़क का निर्माण किया गया है, वह भी शासन क़े नियमों को ताक मे रख कर , लोगों द्वारा इस बात की शिकायत कई बार की गई, लेकिन जनपद में बैठे नुमाइंदे आज तक कोई कार्यवाही नहीं की, ग्राम पंचायत में सरपंच पति का रसूख इतना है, की  जनपद के बड़े से बड़े कारिंदे की हिमाकत नहीं होती है ,कार्यवाही करने के लिए, लोगों द्वारा मांग की गई है, कि इस आधी अधूरी सीसी सड़क को जल्द से जल्द पूरा किया जाए!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।