डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
आज नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम व पार्षदगणों द्वारा नगर विकास के कार्यो का भूमि पूजन किया। नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर फुटपात पर पेवर ब्लॉक व मृदु किशोर कॉलोनी में पाइप लाइन विस्तार का कार्य व नवीन कचरा वाहन का भूमिपूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उपलब्ध रहे, कुंज लाता सांडिया,आशीष वैश्य,शिवानी शर्मा, सारिका नायक,पुरषोत्तम विश्वकर्मा,जानकी दिनेश बर्मन, रितेश जैन सैफी खान,मोहन नरवरिया,उपाध्यक्ष महेश पारासर और समस्त नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे ।
