डिण्डौरी:आईविटनेस न्यूज़ - 24:, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाढ़ासराई के द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें दिल्ली बॉर्डर में किसान आंदोलन के दरमियान जो लोग शहीद हो गए हैं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं मजदूर एवं किसानों को श्रीफल देकर एवं सूत की माला कांग्रेस की परंपरा अनुसार पहनाकर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत साहू ने संबोधित किया एवं कहा किसानों के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी है और केंद्र की सरकार द्वारा जो तीन काले कानून लागू किए जा रहे हैं उसका हम विरोध करते हैं और इस आंदोलन में जो लोग शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी जाया नहीं जाएगी और हम बूथ स्तर पर जाकर के इस काले कानून का विरोध करेंगे इस काले कानून में किसानों के साथ-साथ जनता के ऊपर भी अतिरिक्त भार आएगा और महंगाई बढ़ेगी किसान मजदूर गरीब का हित भाजपा कभी नहीं करना चाहती चंद उद्योगपतियों के हिसाब से ही देश को चलाना चाहती है उक्त कार्यक्रम में नरेश कुमार राम सिंह पहलाद सोनवानी श्री अजय साहू जिला संगठन सचिव श्री शनि साहू एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद शर्मा आईटी सेल अध्यक्ष श्री अमन साहू युवा नेता भुवन सिंह दशरथ मार्को दुर्गेश एवं अन्य किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए
Home
Unlabelled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाढ़ासराई ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाढ़ासराई ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
