भारतीय जनतापार्टी के मण्डल डिण्डौरी ने किया जिला अस्पताल मे फल वितरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भारतीय जनतापार्टी के मण्डल डिण्डौरी ने किया जिला अस्पताल मे फल वितरण

डिण्डौरी-आई विटनेस न्यूज 24, विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के मण्डल डिण्डौरी के द्वारा जिला अस्पताल मे भाजपा जिलाध्यक्ष डिंडोरी के जन्मदिवस के अवसर पर फल वितरण का आयोजन किया गया जिसमे जिला अस्पताल पहुॅचकर मरीजो के स्वास्थ्य सुविधाओ का जायजा लिया गया और मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डिंडोरी के जन्मदिवस के अवसर पर यह फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होने राजनीति की शुरूआत विद्यार्थी परिषद से सघर्ष करते करते आज भाजपा के जिलाध्यक्ष बने है हम सभी मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते है। उक्त फल वितरण कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष डिंडौरी, जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष नायक, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश धूमकेती, समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, युमोपूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, मण्डल महामंत्री मदन सिंह परस्ते, अजजा मोर्चा के जिलामहामंत्री शैलेन्द्र ठाकुर, जयसिंह सरैया सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।