डिण्डौरी:- आईविटनेस न्यूज़ 24, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 20 मार्च दिन शनिवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय मे आयोजित किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी सहायता केंद्र में फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि 20 मार्च दिन शनिवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है, आप सभी अपने-अपने संगठनों के अधिक से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करें और 20 मार्च लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं। वीरेंद्र शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम 20 मार्च की तारीख इसलिए तय की है क्योंकि इसी दिन प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने बीजेपी की धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। आप सभी जानते हैं मध्यप्रदेश में 15 वर्षों के बाद जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लिया और नवंबर 2018 में कांग्रेस और कमलनाथ जी को आशीर्वाद देकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई और माननीय कमलनाथ जी के हाथों में बागडोर सौंप कर प्रदेश में बदलाव और विकास के नए अध्याय की शुरुआत की थी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि 20 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11:30 बजे गांधी चौक डिंडोरी मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उसके पश्चात 11:55 बजे संविधान प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। 12:30 बजे गांधी चौक डिंडोरी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रानी अवंती बाई चौक तक किया जाएगा और 1:30 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष एकलव्य धुर्वे, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते, ने 20 मार्च लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव बैठक में रखे
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
