राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी ,दूर जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर अपने अजूबे कार्यो के चलते लोगों के बीच कोताहूल का विषय बनी हुई है पंचायत के जिम्मेदार नुमाईंदों की कार्यप्रणाली के आगे शासन के सारे मापदण्ड भी बौने साबित हो रहे है जिसका ताजातरीन मामला है पंचायत के समीप कछवाहा मुहल्ला में स्थित स्मार्ट बाल शिक्षा केंद्र के सामने किया गया पक्की नाली का निर्माण है जो अपने आप में हास्य से कमतर नहीं है।गौरतलब है कि स्मार्ट बाल शिक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर नाली का गंदा पानी जमा होता था जिससे शिक्षा केन्द्र में आने वाले छोटे छोटे बच्चों के साथ अन्य कार्यक्रमों में केन्द्र में आने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना कर प्रवेश करना पड़ता था जिसके मद्देनजर पक्की नाली का निर्माण कार्य निहायत ही आवश्यक था लेकिन पंचायत प्रधान एवं सचिव के द्वारा जिस प्रकार से पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया गया है वह अपने आप अजूबा है नाली निर्माण कार्य देखकर सहजता से समझा जा सकता है कि शासन के मापदंडों का कितना पालन किया गया है जिस किसी ने भी उक्त नाली निर्माण की ड्राईंग तैयार किया है वह भी अपने आप में अजूबा ही है उल्लेखनीय है कि उक्त नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के समय पंचायत समन्वयक भी मौजूद थे लेकिन उन्होने भी कार्य की डिजाइन और गुडवत्ता पर गौर नहीं किया जबकि स्मार्ट शिक्षा केन्द्रो को शासन ने सर्वसुविधायुक्त बनाने लाखों की राशि खर्च की है ताकि शिक्षा केन्द्र में आने वाले बच्चों का अच्छी तरह से मानसिक विकास हो सके बाउंड्रीवॉल वाल पर अंकित आंगनबाड़ी चले हम* का स्लोगन भी यही इंगित करता है।
