मध्य प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने जाने पर प्रतिबंध , निजी वाहनों पर फिलहाल रोक नहीं - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने जाने पर प्रतिबंध , निजी वाहनों पर फिलहाल रोक नहीं

आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार20 मार्च से मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आने - जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध रहेगा । निजी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं है । यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम मंत्रालय में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया । मुख्यमंत्री ने कहा , मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है । महाराष्ट्र में कोरोना की विस्फोटक स्थिति है , जिसके कारण मध्य प्रदेश के हालात बिगड़े हैं । ऐसे में यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा रही है । उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों के प्रशासन को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बैठक में बताया कि अगले डेढ़ माह तक कोरोना के केस बढ़ते रहने की संभावना है । संक्रमण दर भी बढ़ रही है । वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 हजार के पार हो गई है । ऐसे में प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए ज्यादा सख्ती करेगा । बैठक में बताया गया कि जिस घर में पॉजिटिव मरीज मिलेगा , उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।