शिवराज के कार्यक्रम में 2 बार लगी आग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिवराज के कार्यक्रम में 2 बार लगी आग

मौजूद थे 1000 अभिभावक व 400 बच्चे

आई विटनेस न्यूज 24,सीएम शिवराज की मौजूदगी में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आग लग गई। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। बता दें कि, मुख्यमंत्री अनुगूंज शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था और उसी में आतिशबाजी के चलते आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भोपाल अनुगूंज शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल परिसर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर दो बार आग लगी। सीएम इस समारोह में शाम के करीब साढ़े छह बजे से उपस्थित थे। घटना के वक्त परिसर में 400 बच्चे और 1000 से ज्यादा अभिभावक मौजूद थे। इसके बाद कार्यक्रम के समापन के दौरान रात में 10 बजे के करीब सीएम ने कहा कि वे बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें निकलवाएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।