जंगल मे मिली 2 लाशें, युवक फंदे में वृक्ष पर लटका और युवती का शव जमीन पर मिला - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जंगल मे मिली 2 लाशें, युवक फंदे में वृक्ष पर लटका और युवती का शव जमीन पर मिला

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
बुधवार 17 मार्च की दोपहर एक युवक -युवती का जंगल में शव मिलने की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी फॉरेस्ट बेरियल के पास  जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पिंटू कुशवाहा 30 वर्ष एवं प्रभा सिंह 25 वर्ष के रूप में की गई है । पुलिस ने बताया जंगल के भीतर युवक युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान मैं लग गई ।काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान पिंटू कुशवाहा निवासी बरकछ थाना ब्यौहारी के रूप में की ।पिंटू कुशवाहा सिंगरौली में अपने मामा के घर में काफी सालों से रह रहा है। वही मृतक युवती प्रभा सिंह सिंगरौली की बताई जा रही है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला वही पेड़ के नीचे युवती का शव मिला है ।युवती के भी गले पर फांसी का फंदा मिला है पुलिस आगे की जांच कर रही है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।