अफसर का रीडर घूस लेते धराया नामांतरण के दिव्यांग से मांग रहा था 3500 रु., 2500 रुपए लेते पकड़ा गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अफसर का रीडर घूस लेते धराया नामांतरण के दिव्यांग से मांग रहा था 3500 रु., 2500 रुपए लेते पकड़ा गया

आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 16 मार्च तहसील कार्यालय केसली में नायाब तहसीलदार का रीडर मंगलवार सुबह ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। रीडर तीन माह से नामांतरण की फाइल रोककर दिव्यांग से रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर दिव्यांग ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी। इसके बाद मंगलवार सुबह लोकायुक्त निरीक्षक बीएम द्विवेदी ने टीम के साथ केसली पहुंचकर आरोपी कृष्णकांत मस्तराम को तहसील कार्यालय के गेट पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।
सुबह शिकायतकर्ता राजू तहसील कार्यालय पहुंचा। रिश्वत के रुपए देने के लिए रीडर को तहसील कार्यालय के गेट पर बुलाया। राजू ने रीडर को ढाई हजार रुपए दिए और शेष पैसे बाद में देने को कहा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने रीडर को रंगे हाथ दबोच लिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।