नाबालिग लड़की से छेडछाड एवं मारपीट करने वाले आरोपी को कारावास - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नाबालिग लड़की से छेडछाड एवं मारपीट करने वाले आरोपी को कारावास

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,डिण्‍डौरी मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी  मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि, थाना शाहपुर के अपराध क्रमांक 293/2019 एवं सत्र प्रकरण क्र. 137/2019 के आरोपी गोविन्‍द सिंह पिता जोहन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माधोपुर थाना शाहपुर द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध 354घ,  323 भादंवि एवं धारा  8, 12 पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया । उक्‍त मामले की सुनवाई करते हुए द्वितीय अपर सत्र न्‍यायाधीश डिण्‍डौरी द्वारा आरोपी को धारा 354घ भादंवि में 03 वर्ष कठोर कारावास एवं 500/- रू. अर्थदण्‍ड, धारा 323 भादंवि में 1000/- रू. अ‍र्थदण्‍ड, धारा 8 पॉक्‍सो एक्‍ट में 03 वर्ष कठोर कारावास एवं 500/- रू. अर्थदण्‍ड एवं धारा 12 पॉक्‍सो एक्‍ट में 03 वर्ष कठोर कारावास एवं 500/- रू. अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।