रोजगार सहायक पुनः बहाली और उसी ग्राम में पदस्थापना के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रोजगार सहायक पुनः बहाली और उसी ग्राम में पदस्थापना के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत  समनापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवलपुर मैं पदस्थ रोजगार सहायक ,जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे, ग्रामीणों द्वारा !जिस पर कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी के द्वारा रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति कर दी गई थी ,लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही रोजगार सहायक को बहाल कर दिया गया, और पुनः उसी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया, ग्रामीणों द्वारा विरोध जताए जाने पर जनपद पंचायत समनापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा  कन्हारी पंचायत में पदस्थ कर दिया गया , ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया गया,  फिर भी प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है ,समय  रहते अगर प्रशासन ध्यान नहीं देता है, तो ग्रामीण जन उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है! ग्रामीणों का कहना है, कि जब उक्त रोजगार सहायक के खिलाफ जांच में सारे आरोप सही साबित हुए, तभी तो रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश दिए गए थे, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ की, अपने ही आदेश को दरकिनार करते हुए ,बहाली के आदेश जारी करने पड़े यह जांच का विषय है!
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।