आई विटनेस न्यूज 24,बाइक MP 20 NM 3407 और MP 20 MX 3862 से चारों युवक रेस लगा रहे थे । रात ज्यादा होने की वजह से सूनी रोड पर वे 80 से 90 की स्पीड में बाईक दौड़ा रहे थे । खंदारी पुल पर रोड पर ढलान है । इसके बाद थोड़ा घाट के साथ मोड़ है । इसी मोड़ पर दोनों बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर पहले स्ट्रीट पोल से और फिर डिवाइडर से जा टकराई । सिर में चोट आने से मदन महल निवासी हर्ष बर्मन 17 व समीर झरिया 18 की मौके पर ही मौत हो गई । वही ललित डेहरिया और कृष्णा मेहरा बुरी तरह घायल हो गए जिनके इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया जंहा दोनों की हालत गंभीर बनी है।
Home
Unlabelled
मौत की रेस स्ट्रीट पोल से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ी दो बाइक , दो की मौत , दो घायल
मौत की रेस स्ट्रीट पोल से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ी दो बाइक , दो की मौत , दो घायल
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
