शुक्रवार को भारत बंद , किसान मनाएंगे काली होली , जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुला - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शुक्रवार को भारत बंद , किसान मनाएंगे काली होली , जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुला

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है । 28 नवंबर को शुरू हुए किसान आंदोलन को 2 मार्च को 120 दिन पूरे हो जाएंगे , जिसे देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है । इसे सफल बनाने के लिए किसानों ने तैयारी पूरी कर ली है । वहीं किसानों ने इस बार काली होली  मनाने का फैसला किया है । 12 घंटे रहेगा भारत बंद ये बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक यानी 12 घंटे रहेगा । भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने व्यापारिक संगठनों और जन संगठनों के अलावा अन्य संगठनों से सहयोग करने की अपील की है । किसान संगठन भारत बंद के दौरान जगह - जगह प्रदर्शन करेंगे , साथ ही नए कृषि कानून और केंद्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा । बता कि पिछली बार भारत बंद महज तीन घंटे का था , लेकिन इस बार ये 12 घंटे का रहेगा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।