ट्रैक्टर के नीचे आकर ट्रैक्टर चालक की मौत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ट्रैक्टर के नीचे आकर ट्रैक्टर चालक की मौत

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
शुक्रवार 19 मार्च गोपालपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के कोटलाही गांव मे ट्रेक्टर के नीचे दब कर ड्राइवर की मौत हो गई।
हादसा उस वक्त हुआ जब खेत की जुताई के लिए जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह लहराता हुआ सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गया। सब इतनी जल्दी हुआ कि ट्रैक्टर चला रहा ड्राइवर मनोज पट्टा संभल भी नहीं पाया। लिहाजा ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।