वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कोरोना से निधन , ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कोरोना से निधन , ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।
आईविटनेस न्यूज़ 24, भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है । हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का कोरोना से निधन हो गया है । उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है । पीएम मोदी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है । मिली जानकारी के अनुसार , बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गांधी को कोरोना हो गया था , जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । जहां आज बुधवार दोपहर को उनका निधन हो गया । दिलीप गांधी 69 साल के थे और अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व सांसद रह चुके थे । उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।