डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
समनापुर ब्लॉक के ग्राम गौराकन्हारी में सोमवार को मिट्टी की खदान धंसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही SDM महेश मंडलोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। SDM ने मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को ₹2000 की सहयोग राशि प्रदान की और ₹20 हजार की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए नागरिक बैगा जनजाति से ताल्लुक रखते थे। वह खदान से छुही मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। अचानक खदान धंसक गई और तीन व्यक्ति मिट्टी में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। घायलों को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
