डिजिटल इंडिया के दौर पर नेटवर्क को मोहताज मेहदवानी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिजिटल इंडिया के दौर पर नेटवर्क को मोहताज मेहदवानी

3 दिनों से BSN नेटवर्क बंद
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,जनपद क्षेत्र मेहदवानी में मात्र एक ही BSNL का नेटवर्क है जो आए दिन बंद हो जाता है जिससे सरकारी कामों में भी नेटवर्क बंद होने के वजह से परेशान होना पड़ता है ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को महत्वपूर्ण विभागों के बंद नेट टेलीफोन के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
नेटवर्क बंद रहने के कारण ग्रामवासी अपनी समस्याओं को अवगत नहीं करा पा रहे, संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने के कारण उनके क्षेत्रों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा और छोटे-छोटे कामों के लिए डिंडोरी जिला मुख्यालय मे आना पड़ रहा है, जिससे आने जाने में असुविधा एवं आर्थिक नुकसान भी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को उठाना पड़ता है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास मोबाइल नंबर तो है लेकिन मोबाइल में नेटवर्क बंद होने के कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ता है जिस कारण ग्राम वासियों को संकटों का सामना करना पड़ जाता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।