1 करोड़ की बसें 10 मिनट में खाक धू-धू कर जली 4 बसें - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

1 करोड़ की बसें 10 मिनट में खाक धू-धू कर जली 4 बसें

रीवा-आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 4 अप्रैल ट्रांसपोर्ट नगर में रिपेयरिंग की लिए खड़ी बसों में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। हादसा दोपहर 3 बजे का है। देखते ही देखते 10 मिनट में चारों बसें धू-धू कर जल जलने लगीं।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के वक्त बसों में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।
मैकेनिकों का दावा है, अचानक से आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि करीब एक करोड़ रुपए की चार बसें 10 मिनट में खाक हो गईं। आरोप है कि शहर में एक ही जगह फायर स्टेशन है। जो सिविल लाइन थाने के बगल में है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास भी यदि फायर स्टेशन होता, तो जल्दी दमकल वाहन पहुंचकर आग को काबू कर सकता था।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।