मानिकपुर सहित अंचलों में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी का पर्व - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मानिकपुर सहित अंचलों में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी का पर्व

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,  शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर मैं रंग पंचमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई  रंग गुलाल का तिलक लगाकर रंगों की बौछारो मैं सराबोर रहे सभी उम्र के लोग ने जमकर रंग पंचमी मनाई गई मानिकपुर बाजार चौक में मोहल्लों में लोग रंगों और गुलाल से रंगे नजर आए रंग पंचमी पर रंगों की दुकानों पर लोग और बच्चे रंग गुलाल खरीदते नजर आए मानिकपुर के लोग ने होली तो तिलक से मनाई पर रंग पंचमी पर रंगों से दूर न रह सके रंग पंचमी पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया गया और डीजे के धुन में लीन रहे लोगों ने पुराने मतभेद भूलाकर एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले से गले लगाया और सदभाव कायम रखते हुए सभी संप्रदाय के लोगों ने रंग पंचमी पर एकता की मिसाल पेश की और सभी ने एक दूसरे पर रंग डाल कर रंग पंचमी मनाई इस बार कोरोना वायरस की गाइडलाइन के चलते मानिकपुर में रंग पंचमी के अवसर पर आम होली की तरह सड़क पर रंग खेलने वालों का शोर शराबा नहीं था बल्कि अधिकतर लोग घरों से बाहर ही नहीं आए गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामले ने होली पर्व को फीका किया है! रंग पंचमी के अवसर पर  मानिकपुर बाजार और सड़कें सूनी दिखी हर और रंग गुलाल खेलते बच्चे दिखे गए प्रशासन के निर्देश के चलते कहीं भी कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं किया गया! शहपुरा पुलिस बल तैनात रहा है बाजार की सड़कों में भी पिछले सालों की तरह माहौल नहीं है कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से रंग पंचमी मनाई गई!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।