डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 4 अप्रैल सिटी कोतवाली अंतर्गत किसलपुरी गांव में गत 16 मार्च की रात अज्ञात कारणों से घर में लगी आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन मृतकों को 10-10 लाख मुआवजा राशि जारी करने की मांग बहुजन समाज पार्टी ने की है। इस बाबत बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की अपील की है। गौरतलब है कि 16 मार्च की रात मोहन वनवासी के घर में आग लगने से पत्नी सपना बनवासी और उनके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दौरान मोहन मजदूरी करने नागपुर गया हुआ था।घर में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Home
Unlabelled
बीएसपी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा किसलपुरी में हुये अग्निकांड में मृतकों को 10 लाख मुआवजा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की
बीएसपी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा किसलपुरी में हुये अग्निकांड में मृतकों को 10 लाख मुआवजा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
