खेत में काम करने गई बुजुर्ग महिला का मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खेत में काम करने गई बुजुर्ग महिला का मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान


 पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 2 सितम्बर,जिला कोतवाली थाना अंतर्गत बहेरा गांव में खेत में काम करने गई एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कमला बाई के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कमला बाई बुधवार को अपने खेत में काम करने के लिए गई थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो उनके बेटे ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास पता-तलाश करने के बाद खेत पहुंचकर देखा तो कमला बाई वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं।

बताया गया है कि मृतका के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिसके कारण उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के चेहरे पर लगी चोट गिरने के कारण लगी है या किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।