कांग्रेस कमेटी सहायता केन्द्र में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र में माल्यार्पण किया गया। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस कमेटी सहायता केन्द्र में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र में माल्यार्पण किया गया।

डिण्डौरी/आईविटनेस न्यूज़ - 24, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र डिण्डौरी में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई।
इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा सहाब को नमन कर उनके तेल चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में सिर्फ 5 व्यक्तियों को शामिल किया गया, बाबा साहब की उपलब्धियां व समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हेें याद किया, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर  जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, भीम अवधियां, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, रजनीश राय, अकील अहमद सिद्दीकी, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया शामिल हुए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।