दिनदहाड़े धारदार हथियार लहराते अधेड़ का वीडियो वायरल, क्षेत्र में दहशत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दिनदहाड़े धारदार हथियार लहराते अधेड़ का वीडियो वायरल, क्षेत्र में दहशत

समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलेगांव घिवरी का मामला, ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की


आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 11 सितम्बर,समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलेगांव घिवरी में दिनदहाड़े धारदार हथियार लहराते एक अधेड़ व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर ग्रामीणों की ओर उसे लहराता और हमला करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल नजर आ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना के दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना ग्राम जलेगांव घिवरी के चौराहे की है। दिनदहाड़े इस तरह धारदार हथियार लेकर खुलेआम घूमने और ग्रामीणों को डराने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समनापुर पुलिस से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की उम्मीद है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और आरोपी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।