शिक्षकों ने नर्मदा तट पर की प्रार्थना, TET में सरलता और पुरानी पेंशन की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिक्षकों ने नर्मदा तट पर की प्रार्थना, TET में सरलता और पुरानी पेंशन की मांग

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13  सितम्बर,PMUMS संघ के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को प्रदेशव्यापी प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश के 55 जिलों में शिक्षक-कर्मचारियों ने अपने-अपने जिलों के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और शासन से शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की प्रार्थना की।

इसी क्रम में PMUMS प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक कर्मचारी कल्याण कोष संघ, जिला इकाई डिंडोरी द्वारा जिला प्रभारी लक्ष्मण सिंह परस्ते के नेतृत्व में मां नर्मदा डैम घाट स्थित शिव मंदिर एवं नर्मदा तट पर सामूहिक प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में संघ से जुड़े शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यों ने भगवान एवं मां नर्मदा से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने और शिक्षकों के हित में निर्णय लेने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रमुख रूप से TET परीक्षा में सरलता, केंद्रीय वेतनमान लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रार्थना की गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में एक साथ प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर सरकार से शिक्षकों के हित में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की अपील की गई।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।