आई विटनेस न्यूज 24,19 अप्रैल को भारत सरकार ने 1 मई से COVID - 19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति की घोषणा की है जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे । इससे पहले अब तक 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी , लेकिन अब तीसरे फेज में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग अपनी मर्जी से वैक्सीन ले सकते हैं । इसके लिये शनिवार 24 अप्रैल से कोविन एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है । इसी के साथ बुधवार को सरकार ने कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत भी तय कर दिए गए हैं । इसके मुताबिक प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए अलग - अलग दाम तय किए गए हैं । अब प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए और सरकारी अस्पतालों में 400 रुपए में दी जाएगी ।
Home
Unlabelled
18 प्लस की वैक्सीनेशन के लिए 24 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू
18 प्लस की वैक्सीनेशन के लिए 24 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
