कोविड-19 के चलते राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द करने की घोषणा की - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कोविड-19 के चलते राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द करने की घोषणा की

आई विटनेस न्यूज 24,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियां रविवार को रद्द कर दीं।

उन्होंने सभी अन्य नेताओं को बड़ी जन सभाएं करने के परिणामों के बारे में सोचने की सलाह दी। 

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 हालात के मद्देनजर, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं को सलाह देना चाहता हूं कि वे मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी जनरैलियां आयोजित करने के परिणामों के बारे में गहराई से विचार करें।’’ 

देश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों के बीच रैलियां करने के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करती रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।