आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है । 24 घंटे में 2,546 संक्रमित केस मिले हैं । 12 लोगों की मौत हुई है । यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है । बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा , बैतूल , खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है । नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा । महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है । कलेक्टर सौरभ सुमन के मुताबिक लॉकडाउन नगरीय क्षेत्रों तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक एरिया में लगेगा । इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी । यहां 24 घंटे में 40 मरीज मिले हैं । बैतूल में 63 और खरगोन में 77 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा ।लॉकडाउन इन जिलों के सभी नगरीय निकायों में लगा रहगा ।
Home
Unlabelled
मध्य प्रदेश के 4 शहरों छिंदवाड़ा में आज रात 10 बजे से अगले 3 दिन टोटल लॉकडाउन ; बैतूल , रतलाम और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद
मध्य प्रदेश के 4 शहरों छिंदवाड़ा में आज रात 10 बजे से अगले 3 दिन टोटल लॉकडाउन ; बैतूल , रतलाम और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
