मानवता शर्मसार, ऑक्सीजन के लिए 9 घंटे तड़पते रहे, किसी को दया नहीं आई सांसें उखड़ने पर सिर पटकते रहे, बेटे के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मानवता शर्मसार, ऑक्सीजन के लिए 9 घंटे तड़पते रहे, किसी को दया नहीं आई सांसें उखड़ने पर सिर पटकते रहे, बेटे के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

आई विटनेस न्यूज 24, शिक्षक सुरेंद्र शर्मा को दो दिन से पहले भर्ती कराया गया था। परिजन का आरोप है कि मंगलवार की रात 11 बजे से बुधवार की सुबह तक गंभीर हालत में तड़प रहे मरीज को देखने के लिए न तो नर्स आईं और न ही डॉक्टर।
शिवपुरी जिला अस्पताल में कोविड वार्ड में भर्ती शिक्षक सुरेंद्र शर्मा का बेटा मंगलवार की रात 11 बजे घर चला गया था। इसके कुछ देर वार्ड बॉय पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दूसरे मरीज के लिए निकाल ले गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। फुटेज में देखने पर पता चल रहा है कि असहनीय पीड़ा होने पर सुरेंद्र शर्मा अपना सिर घुटनों के बीच फंसाते दिख रहे हैं तो कभी सिर पटकते दिख रहे हैं। न डॉक्टर आया और नहीं कोई अन्य स्टाफ। सुबह 8 बजे वार्ड में पहुंचे बेटा दीपक शर्मा ने बताया कि पिता गंभीर हालत में थे। पिता के इलाज के लिए वार्ड के स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। सुबह ड्यूटी डॉक्टर से बात की तो भी गंभीरता से नहीं लिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो पिता को पीठ पर लादकर आईसीयू में ले जाने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक ने जरूर आकर पिता के पैर पकड़वाने में मदद जरूर की। हालांकि देर हो गई और उनकी मौत हो गई।

परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑक्सीजन हटाने के कारण जान जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ केबी शर्मा ने कहा कि कोरोना मरीज  ऑक्सीजन नहीं हटाई गई। उनकी हालत खराब थी। इस वजह से उनकी मौत हुई।तभी परिजनों ने सीसी टी वी फुटेज की मांग पर अड़ गए,सीसीटीवी निकलवाने पर वार्ड बॉय पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निकालकर ले जा रहा है। जब अस्पताल प्रबंधन से कहा कि यह देखिए आपके झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।