विवादों के चलते मुख्यमंत्री का दौरा हुआ निरस्त, करीला मेले मैं प्रतिबंध से उपजा विवाद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विवादों के चलते मुख्यमंत्री का दौरा हुआ निरस्त, करीला मेले मैं प्रतिबंध से उपजा विवाद

भोपाल-आई विटनेस न्यूज 24, आगामी 5 अप्रैल को मुंगावली में नल जल योजना का शुभारंभ करने आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया का आयोजन निरस्त हो गया है । उल्लेखनीय है कि रंग पंचमी पर इसी विधानसभा के करीला मेले को प्रतिबंधित किया गया था । जिसमे लोगो को आने से रोकने के लिये प्रशासन ने तमाम इंतजाम किये थे । जबकि cm शिवराज के कार्यक्रम में भीड़ लाने के प्रयासों के बाद यह आयोजन विवादों में आ गया था ।
चर्चा थी कि एक तरफ प्रशासन करीला में भीड़ को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रहा था और सीएम और सिंधिया के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने के आयोजन किए जा रहे थे । इसी को लेकर उठ रहे विवादों के बाद यह माना जा रहा है कि सीएम शिवराज और सिंधिया ने अपना यह कार्यक्रम रद्द कर दिया है ।
भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी का कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है । जिले में कोरोना के प्रभावी नियंत्रण एवं उसकी रोकथाम की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अपना यह महत्वपूर्ण दौरा रद्द कर दिया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।