आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए विषेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत लोगों को को - वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा । कलेक्टर रत्नाकर झा ने टीकाकरण अभियान का व्यापक रूप से प्रचार - प्रसार करने के निर्देष दिए हैं । जिससे को - वैक्सीन का टीकाकरण के लिए सभी व्यक्ति आगे आएं । उन्होंने को - वैक्सीन टीकाकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए जन अभियान परिषद और समाजसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिष्चित करने के निर्देष दिए हैं । कलेक्टर झा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में आयोजित बैठक में उक्त निर्देष दिए । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत , पुलिस अधीक्षक संजय सिंह , जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विष्वकर्मा , सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देषमुख , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ 0 मरावी , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ 0 संतोष शुक्ला , समन्वयक जन अभियान परिषद विरेन्द्र सिंह ठाकुर , सहित विभागीय अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे ।
Home
Unlabelled
को - वैक्सीन टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाने जन अभियान परिषद और समाजसेवी संगठन अपनी सहभागिता निभाये,कलेक्टर रत्नाकर झा
को - वैक्सीन टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाने जन अभियान परिषद और समाजसेवी संगठन अपनी सहभागिता निभाये,कलेक्टर रत्नाकर झा
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
