ये लॉकडाउन नहीं , कोरोना कर्फ़्यू है लोगों का काम बंद न कराएं अफसर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ये लॉकडाउन नहीं , कोरोना कर्फ़्यू है लोगों का काम बंद न कराएं अफसर

आई विटनेस न्यूज 24,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लाकडाउन नहीं कोरोना कफ्यूं है । ऐसी व्यवस्था करें , जिससे लोगों का काम - धंधा व रोजी - रोटी चलती रहे । गाँवों में पंचायतें एवं शहरों में रहवासी संघ , मोहल्ला समितियाँ स्वयं कन्टेनमेंट क्षेत्र बनाएँ । अनावश्यक रूप से लोग घर से बाहर न निकले । एक - दो व्यक्ति बाहर जाकर सभी के लिए आवश्यकता की वस्तुएँ ले आएँ । स्व - प्रेरणा से रेमडेसिवित इस प्रकार का संयम रखकर हम शीघ्र कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण कर सकते हैं । जन - जागरण से ही संक्रमण की चेन टूटेगी । मन्त्रीगण अपने - अपने प्रभार के जिल्ले में इस कार्य में जी - जान लगा दें । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के इलाज के लिए पर्याप्त बिस्तर , ऑक्सीजन , इंजेक्शन , दवाओं आदि की व्यवस्था । कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में बीडियो कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से सभी जिलों में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे । बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जोहरी , अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान , अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजोरा , आयुक्त स्वास्थ्य श्री आकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे । सभी जिलों से प्रभारी मंत्री वर्चुअली सम्मिलित हुए ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।