हरिद्वार कुंभ से वापस आए श्रद्धालु होंगे सेल्फ क्वारेंटाइन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हरिद्वार कुंभ से वापस आए श्रद्धालु होंगे सेल्फ क्वारेंटाइन

आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार, अप्रैल 17 अपर मुख्य सचिव गृह विभाग डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही सेल्फ क्वारेंटाइन होने के लिये निर्देशित किया जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिये हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुँचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी। सूचना देने के लिये जिलों में एक डेडीकेट्ड नम्बर दिया जायेगा। ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी जिला कलेक्टर को दी जा सकती है।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।