आई विटनेस न्यूज 24, कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए " योग से निरोग ” अभियान को अपनाएं । इससे सकरात्मक सोच विकसित होगा और मनोबल बढेगा । कलेक्टर झा ने प्रत्येक होम आईसोलेट मरीजों से मोबाईल पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या के बारे में जानकारी लेने और नियमित रूप से दवाईयां देने के निर्देश दिए । कलेक्टर झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा , अपर कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल , एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई , एसडीएम शहपुरा अंजु अरूण विष्वकर्मा , सहायक कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मरावी , जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे ।
Home
Unlabelled
योग से निकलेगा कोरोना से बचाव का रास्ता योग से निरोग ” अभियान को अपनाएं
योग से निकलेगा कोरोना से बचाव का रास्ता योग से निरोग ” अभियान को अपनाएं
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
