कलेक्टर झा ने निर्देश दियेकोविड केयर सेंटर चाक चौबंद रखने और होम क्वारंटाईन मरीजो का रोजाना परीक्षण रजिस्टर पंजी संधारण,पंचायत स्तर पर डोर - टू - डोर संपर्क किया जाये - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर झा ने निर्देश दियेकोविड केयर सेंटर चाक चौबंद रखने और होम क्वारंटाईन मरीजो का रोजाना परीक्षण रजिस्टर पंजी संधारण,पंचायत स्तर पर डोर - टू - डोर संपर्क किया जाये

 आई विटनेस न्यूज 24,कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन सिलेण्डर , दवाईयां और किट की उपलब्धता रहे ।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर एवं होम क्वारंटाईन होने वाले मरीजों का नियमित रूप से उपचार , देखरेख और दवाईयों का वितरण करें । होम क्वारंटाईन व्यक्तियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में रोजाना जनपद स्तर से तीन बार और जिला स्तर से दो बार जानकारी ली जाए । इस संबंध में एक रजिस्टर पंजी भी संधारित की जाए , जिसमें होम क्वारंटाईन व्यक्तियों से कब चर्चा की गई , इसका उल्लेख हो । स्वास्थ्य में गिरावट होने पर उसे तत्काल स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती किया जाए । उन्होंने उक्त कार्य में लापरवाही बतरने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई करने के निर्देष दिए । कलेक्टर झा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डोर - टू - डोर संपर्क किया जाए । संपर्क के दौरान सर्दी खांसी एवं बुखार से पीडित व्यक्ति पाए जाने पर इसकी तत्काल सूचना दी जाए । जिससे ऐसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य केन्द्रों में लाकर उनका उपचार किया जा सके । कलेक्टर  झा ने इस दौरान कोविड केयर सेंटर के गतिविधियों की भी समीक्षा की । उन्होंने कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन एवं दवाईयों की उपलब्धता , साफ - सफाई , सुरक्षा के प्रबंध , भोजन का प्रबंध , बिजली की व्यवस्था और चिकित्सकों के दल को तैनात रहने के निर्देश दिए । कोविड केयर सेंटर में हेण्डबॉस , मास्क एवं सेनेटाईजर रखने के निर्देश दिए ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।