कोरोना से अनाथ बच्चों को 21 साल की उम्र तक मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन,योजना लाभ 30 मार्च से 31 जुलाई 2021 तक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कोरोना से अनाथ बच्चों को 21 साल की उम्र तक मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन,योजना लाभ 30 मार्च से 31 जुलाई 2021 तक

आई विटनेस न्यूज 24,मध्यप्रदेश में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को राहत देने के लिए नियम तैयार हो गए हैं।
काेरोना से अनाथ हुए बच्चों को 21 साल की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। यह योजना 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान ही कोरोना से मृत्यु होने पर अनाथ आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा।
 । श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री कोविड-19 जन कल्याण (पेंशन, शिक्षा व राशन) योजना का आदेश श्रम विभाग ने जारी कर दिया है। श्रम विभाग के आदेश के मुताबिक कोविड से माता-पिता या अभिभावक की मौत होने पर अनाथ हुए बच्चों के पालन-पोषण की योजना का लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त अथवा नगर पालिका या नगर परिषद के सीएमओ और ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ को आवेदन करना होगा। इसके बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति इसे मंजूर करेगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।