डिण्डौरी:आईविटनेस न्यूज़-24, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जरूरतमंदों को राशन, एवं मास्क का वितरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता नेता पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा ना रहे इस बात का ध्यान कांग्रेस के प्रत्येक साथियों को रखना है। वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और हम किसी का सहयोग कर सकें यह प्रयास हम सभी को करना चाहिए। आज 25 मई 1998 को डिंडोरी जिला के स्थापना के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा जरूरतमंदों को राशन प्रदान किया गया और सभी से निवेदन किया आप सभी वैक्सीन लगवाएं अपने मित्रों अपने पड़ोसियों और अपने सभी शुभचिंतकों से वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें वैक्सीन केंद्रों तक ले जाएं मास्क लगाएं मास्को का वितरण करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर के बाहर निकलेवीरेंद्र शुक्ला ने सभी से निवेदन किया है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें घर पर रहे सुरक्षित रहें। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने डिंडोरी जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी।
Home
dindori
आज 25 मई 1998 को डिण्डौरी जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी डिण्डौरी के द्वारा जरूरतमंदों को राशन प्रदान किया गया और सभी से निवेदन किया आप सभी वैक्सीन लगवाएं
आज 25 मई 1998 को डिण्डौरी जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी डिण्डौरी के द्वारा जरूरतमंदों को राशन प्रदान किया गया और सभी से निवेदन किया आप सभी वैक्सीन लगवाएं
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
