26.05.2021 की शाम से 29.05.2021 तक आंधी तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

26.05.2021 की शाम से 29.05.2021 तक आंधी तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना

आई विटनेस न्यूज 24,मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के पश्चिमी , केन्द्रीय पश्चिमी तथा दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी ।जिसमें मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में केन्द्रीत चक्रवाती तूफान यास के संबंध में चेतावनी दी गई है । इसके कारण मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में विशेषकर रीवा , शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलो में दिनांक 26.05.2021 की शाम से 29.05.2021 तक आंधी तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है ।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते उपार्जन का कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है । रीवा , शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में 26 मई 2021 की शाम से 29 मई 2021 तक आंधी , तूफान , वर्षा होने की संभावना है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।