आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 26 मई को बुध पूर्णिमा के अवसर पर साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। हालांकि भारत में यह आंशिक रूप से दिखेगा। यही वजह है कि उपछाया होने के कारण इस ग्रहण के किसी भी तरह के धार्मिक प्रभाव नहीं माने जाएंगे। ग्रहण का समय चंद्र ग्रहण दिखाई देने की वक्त की बात करें तो इसकी शुरुआत दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से होगी, जबकि शाम छह बजकर 23 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगा। खास बात यह है कि ग्रहण पूर्ण चरण शाम 4 बजकर 39 मिनट पर होगा, जो शाम चार बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
नहीं होगा चंद्रग्रहण का सूतक काल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, भारत में यह दिखाई भी नहीं पड़ेगा। ऐसे में इस ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं होगा।भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा, वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा।
