डिंडौरी जिले में अब 27 मई तक प्रभावी रहेगा कोरोना कर्फ्यू,  - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी जिले में अब 27 मई तक प्रभावी रहेगा कोरोना कर्फ्यू, 

आई विटनेस न्यूज 24,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने अपने अपने जिलों की स्थिति को देखते हुए 17 मई को खत्म हो रहे कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाना शुरु कर दिया।

डिंडौरी जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अब 27 मई तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। अभी तक यह अवधि 17 मई की रात बजे तक थी। यह निर्णय  कलेक्टोरेट में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया। 
बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू अवधि में जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर्स में भर्ती मरीजों का रेगुलर अपडेट लेकर भोजन और दवाओं सहित अन्य जरूरी चीजों का गंभीरता से ध्यान रखा जाए।
जिला प्रशासन के द्वारा जारी कोविंड -19 के प्रोटोकाल का सभी व्यक्तियों ने कडाई से पालन किया है । यही वजह है कि जिले में कोरोना संक्रमण की माजीटिय दर 15 प्रतिषत से कम हुई है । हमें कोरोना संक्रमण की वैन को पूर्णतः तोडना होगा , इसके लिए संघर्ष जारी है । इस संघर्ष में सभी व्यक्ति , समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सहभागी बनें । कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में शनिवार कलेक्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला काईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में उपत्त निर्णय लिए गए । इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाष धुर्वे , जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत , नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम , जिला भाजपा महामंत्री श्री राजेन्द्र पाठक , पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह , अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल , एसडीएम हिंडोरी श्री महेष मण्डलोई , एसडीएम शहपुरा श्रीमति अजू अरूण विष्वकर्मा , सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख , डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा 0 रमेष मरावी , डा 0 सुनील जैन , श्री अषोक अवधिया , श्री लक्ष्मी नारायण अवधिया , श्री इंद्रपाल सोनपाली सहित जिला काईसिस समिति के सदस्य मौजूद थे । कलेक्टर श्री रलाकर झा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आक्सीजन , रेमेडीसीविर इंजेक्षन दबाईया , कोरोना किट , आक्सोमीटर , वर्मल स्कैनर और बिस्तरों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध है । सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराये गए हैं । जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो । उन्होंने कहा कि जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 105 आईसीयू बैड उपलब्ध है । इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में 40 बैड भी तैयार किए जा रहे हैं कोविद्ध केयर सेंटरों में कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भोजन एवं उपचार का उचित प्रबंध किया गया है । कोविड केयर सेंटर और होम आईसोलेट मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है । कलेक्टर श्री झा ने जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगाने के निर्देष दिए हैं । इसके लिए प्रत्येक पुलिस थाना स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्रवाई करने को कहा गया । उन्होंने कहा कि कोविड -19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 100 को दें , जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके । सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा । कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले में रोजाना कोरोना टेस्ट के सैंपल बढाये गए हैं । जिससे कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके । उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना कफ्यू में रोजगार उपलब्ध होता रहे , इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारंभ है अब लोगों के पास रोजगार की कोई समस्या नहीं है । इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य भी प्रारंभ है । कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यक्ति हमेषा मास्क पहनें सोषल डिस्टेंसिग का पालन और हाथों को सैनेटाईज करें । घर में रहें , सुरक्षित रहें , बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें । उन्होंने कहा कि सर्दी , खांसी और बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिला चिकित्सालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या कोविड केयर सेंटर से तत्काल संपर्क कर उपचार कराएं । उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की बीमारी को न छुपाए , समय पर जानकारी दें । जिससे उनका उपचार किया जा सके । 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।